
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हुए जेल से रिहा
ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल से रिहाई मिल गई है। जेल से बाहर आते ही सिद्धू का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सिद्धू समर्थक खुशी में झूमते नजर आए। सिद्धू के आने पर उनके पोस्टर्स भी जगह-जगह लगाएं गए।
बतां दे कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली थी। सिद्धू की रिहाई की जोरशोर से चर्चा रही। मगर एन मौके पर पूरी बात सिर्फ चर्चाओं में ही रह गई और सिद्धू रिहा नहीं हो पाए। इसके पीछे यह भी कहा जाता है कि, 26 जनवरी को रिहा होने वाले कैदियों की लिस्ट को पंजाब कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली। वहीं यह भी माना जाता है कि इस लिस्ट में सिद्धू का नाम भी नहीं था।
1988 का है रोडरेज मामला
बतादें कि, रोडरेज का यह पूरा मामला दिसंबर 1988 का है। जब पटियाला में सिद्धू की सडक़ पर एक बुजुर्ग से झड़प हो गई थी। बताया जाता है कि इस झड़प में मारपीट हुई और जिसके बाद उस बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई। जहां, इस मामले में पटियाला पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. जिसके बाद इस मामले में पहले निचली अदालत में सुनवाई चली। जहां से सिद्धू बरी हो गए। लेकिन जब मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने 2006 में सिद्धू को इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी ।























