
नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग ने किया ट्वीट
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आज पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है। सिद्धू की रिहाई से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने सिद्धू के स्वागत में ट्वीट कर बड़ी बात कही है। नवजोत सिंह जी का हार्दिक स्वागत है। उम्मीद है जल्द मिलेंगे, उम्मीद है आप जल्द ही पंजाबियों की सेवा में हाजिर होंगे।
गौरतलब है कि पिछले 34 साल से चल रहे रोडरेज मामले में 10 महीने 11 दिन की सजा काटने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से राजनीतिक नेता हैं, को सेंट्रल जेल पटियाला में शनिवार को जेल से रिहा किया जा रहा है।





















