
भोपाल में पीएम मोदी की तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेस से पहले बडी खबर
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल आए हुए है। यहां वे तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेस में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में चल रही कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस मीटिंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
दरअसल, पीएम मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था। कोरोना टेस्ट में एडमिरल हरि कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद वे कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोडक़र स्पेशल प्लेन से वापस दिल्ली लौट गए





















