
जालंधर उपचुनाव से पहले पूर्व डीसीपी रजिंदर सिंह नें थामा भाजपा का दामन
जालंधर उपचुनाव में हो सकते हैं भाजपा के प्रत्याशी
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) : पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी अपना खेमा बढ़ाने में लगी हुई है। एक बार फिर पंजाब की कई हस्तियों ने बीजेपी का दमन थामा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में शनिवार को पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह, एडवोकेट संतोष सिंह नाभा, शिवम और हरदीप सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि, मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर ये सब बीजेपी में शामिल हुए हैं। बतादें कि, इससे पहले भी पंजाब के कई बड़े नेता और अन्य लोग बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की मीटिंग में जालंधर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। पंजाब के माहौल पर उन्होंने कहा कि इस समय लोग डर में जी रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर तक सब कुछ फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि अगर आप की सरकार पंजाब में आती है तो ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब बारूद के ढेर पर बैठा है।























