PM मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की जगह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन दो अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, रानी कमलापति स्टेशन से इसकी नियमित सेना तीन अप्रैल से शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजिट को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़े तालाब से लेकर पूरे मार्ग पर कैमरों से पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी.