
बंबीहा गैंग पर पुलिस का एक और बडा प्रहार
ऑपरेशन सेल ने दो गुर्गो को दबोचा
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने आज दविंदर बंबीहा गैंग पर बडा प्रहार करते हुए बंबीहा गैंग के 2 और गुर्गों को गिरफ्तार करने मे सफलाता हासिल की है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से एक पिस्टल-मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस के साथ 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया है जबकि जिम्मी को एक देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले ऑपरेशन सेल ने 5 गुर्गे गिरफ्तार किए थे। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है 7 गुर्गों में एक की पहचान गांव मलोया के साहिल उफऱ् 26 वर्षीय मुकुल राणा और दूसरे की पहचान चाट मोहल्ला सेक्टर 45 के रहने वाले 29 वर्षीय जिम्मी बंसल के रूप में हुई है।























