
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ के ज्यादातर हिस्सो मे देर रात से बारिश जारी
गेंहू व सब्जियों की फसल को नुकसान
सूबे मे इस तारिख तक मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, किसानों की चिंता बढी
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ समेत अधिकाशं उत्तर भारत मे देर रात बारिश जारी है जिस कारण गेंहू की फसल को बहुत नुकसान हो रहा है इसके अलावा फल सब्जियों की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है। वही मौसम विभाग ने पंजाब मे तीन अप्रैल तक तेज चमक व हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे किसानों के चेहरे मुरझाा गये है।
विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बारिश के साथ पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि भी होगी। वहीं एक व तीन अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश के कारण तापमान में एक बार फिर से कमी दर्ज की जाएगी।























