
दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी लगे मोदी विरोधी पोस्टर
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व वार्ड नंबर 21 से नगर पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने अपने वार्ड में ‘मोदी हटाओं, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए हैं। चंडीगढ़ ‘आप’ नेता जसबीर सिंह लाडी ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर ये पोस्टर लगाये हैं उन्होने यह पोस्टर सेक्टर 47 और फैदा गांव में लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली में मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही पूरी दिल्ली से ऐसे करीब 2 हजार पोस्टर हटाए गए। यह कार्रवाई प्रिटिंग प्रेस एक्ट और डिफेंस ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत की गई।























