
पंजाब सीएम मान के बच्चो को खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका मे किया परेशान
सीएम मान की लडकी को फोन पर दी धमकियां
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के अमेरिका मे बसे बच्चो को खालिस्तान समर्थकों द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। यह भी खुलासा हुआ है कि खालिस्तान समर्थक अब शर्मनाक हरकतों पर उतर आए हैं। इन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर को फोन पर न सिर्फ धमकी दी बल्कि गाली-गलौज भी किया है। यह खुलासा भगवंत मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने फेसबुक के जरिये किया है।
बताया जा रहा है कि पटियाला के एक वकील ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीरत कौर को खालिस्तान समर्थकों द्वारा धमकाने और अपशब्द कहे जाने संबंधी पोस्ट शेयर की। भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने खुलासा किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में भगवंत मान के दोनों बच्चों का घेराव करने को कहा गया है।





















