
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सीएम व अमन अरोडा को इस मामले मे दी बडी राहत
चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर मांगा जबाव, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व मंत्री अमन अरोडा को आम आदमी पार्टी के दस नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर मे बडी राहत देते हुए चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रहे ट्रायल पर 19 मई तक रोक लगा दी है और इनकी याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस किया जारी कर जवाब मांग लिया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि 2020 में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में तब आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प भी हो गयी थी। जिसको लेकर तब चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित इन सभी नेतायों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर दी थी।























