
इस वक्त की बडी खबर
जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर हुआ तारिखों का ऐलान
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तारिखों का आज ऐलान हो गया है। 10 माई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होगा जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। जहां फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृ्त्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान संतोख सिंह चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था।
इसके बाद से ही जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी थी। बतां दे कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद होने वाले उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अग्नि परीक्षा के समान हैं। जून माह 2022 में राज्य में हुए संगरूर संसदीय उपचुनाव हारने के बाद लोकसभा में आप की उपस्थिति शून्य हो चुकी है.























