
पंजाब कांग्रेस भवन मे कुछ ही देर मे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़, सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कुछ ही देर मे पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप को साथ लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के चर्चित ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले के आरोपी एवं करीब 7 महीने बाद जेल से छूटे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी मौजूद रहेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और अन्य लीडरशिप भी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेगी।























