
करोड़ों के ड्रग रैकेट मामला: तीन सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में खुली
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) हजारों करोड़ों रुपए के ड्रग रैकेट मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पिछले 4 साल से पड़े पंजाब के हजारों करोड़ के ड्रग रैकेट की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सील कर दी गई है। इनमें से तीन रिपोर्टों को आज खोलते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन रिपोर्टों पर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इन रिपोर्टों में ड्रग रैकेट से जुड़े पुलिस अधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं।
उधर, डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय द्वारा दायर चौथी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता और सुरेश अरोड़ा को नोटिस जारी कर इस पर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। चौथी रिपोर्ट सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने व्यक्तिगत रूप से दायर की थी। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट ने सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय द्वारा व्यक्तिगत रूप से सौंपी गई रिपोर्ट को छोडक़र बाकी सभी तीन रिपोर्ट को खोल दिया है।























