माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) अतीक अहमद उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक के साथ दोषी करार दिए गए दिनेश पासी और सौलत हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 2006 के उमेश पाल अपहरण काण्ड में दोषी साबित होने के बाद माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अतीक के अलावा दो अन्य दोषियों को भी उम्रकैद की सजा दी गई है. साथ ही तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है, जो उमेश पाल के परिजन को दिया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने अतीक अहमद के भाई अशरफ व अन्य सात आरोपियों को दोष मुक्त करार दिया गया है।
























