
पंजाब सीएम भगवंत मान ने महिलाओं व बच्चो के लिए शुरू की अनूठी पहल
पंजाब पुलिस के सहयोग से लांच किया चैटबॉट, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) : पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज महिलाओं व बच्चो के लिए एक अनूठी पहल की शुरूआत की। घरेलु हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए पंजाब पुलिस के सहयोग से सीएम मान ने चैटबॉट लांच किया है।
ऐसे कई मामले आते है। जिसमे महिलाओं और बच्चो का शोषण किया जाता है, पर परिवार के डर से वो सामने आ कर शिकायत नहीं कर पाते है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने एक चैटबॉट एप्प लांच किया है। जिसमे महिलाएं अपनी शिकायत डिजिटल तरीके से कर सकते हैं। क्यूंकि कई बार लोग घरों में या आस पड़ोस झगड़ों को लेकर थानों, कोर्ट कचहरी में जाने से डरते हैं।
घरेलू झगड़े लोग पुलिस के पास लेकर जाने से डरते हैं। बच्चे भी अपराधियों के लिए साफ्ट टार्गेट हैं। पुलिस-पब्लिक गैप कम करने के कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरू कि इस एप्प पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, क्योंकि कई बार लोग घरों में या आस पड़ोस झगड़ों को लेकर थानों, कोर्ट कचहरी में जाने से डरते हैं।
सी.एम. मान ने कहा इस एप्प पर शिकायत में मिलने पर तुरन्त एक्शन लिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि डिजिटल से निपटारा करवाने की पहल हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए क्राइम कम होगा।























