
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल मामले पर हुई सुनवाई
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट मे दायर किया जबाव, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह माामले पर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब ए.जी ने हाईकोर्ट को बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को पकडने के लिए हम बहुत ही नजदीक है वही हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के आई.जी. को एफिडेविट दाखिल करने को कहा गया है।
एक अन्य सवाल के जबाव मे पंजाब ए.जी. ने अमृतपाल के वकील से इस बात का सबूत मांगा कि हमने कौन से थाने मे अमृृतपाल को बंद कर रखा है जरा यह बताईये। वही अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।
वही इससे पहले ही हुई सुनवाई मे हाईकोर्ट ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी में नाकाम पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि जब उसके सभी साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो आखिर कैसे वह पंजाब पुलिस को चकमा देने में नाकाम रहा।
हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि अमृतपाल देश की सुरक्षा के लिए खतरा है तो पुलिस उसे पकडऩे में क्यों विफल रही। हाइकोर्ट ने पंजाब सरकार की दलीलों को सुनने के बाद अब उन्हें 28 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिये थे।























