
विदेशो मे नही रूक रहे पंजाबियों पर हमले, इस देश में पंजाबी दंपत्ति की गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) विदेशो मे लगातार पंजाबियों पर हमले हो रहे है कभी एक्सीडेंट हादसा होता है तो कभी कोई लूटपाट के इरादे से पंजाबियों को निशाना बना रहा है। अब खबर आ रही है कि फिलीपींस देश के मनीला में पंजाबी दंपत्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार जालंधर के कस्बा गोराया से संबंधित एक दंपत्ति की फिलीपींस के मनीला में यह हत्या की वारदात सी.सी.टी.वी. वीडियो के माध्यम से सामने आई है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
हत्या करने की सी.सी.टी.वी भी सामने आई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने भाई को 3 गोलियां मार कर, उसकी पत्नी की 2 गोलियां मारकर हत्या की गई। मृतक के भाई लखबीर सिंह लखबीर सिंह ने बताया उसका और उसके भाई का फाइनेंस का काम है और जब उसका भाई काम से घर वापस आया तो रुपए लेनदेन को लेकर अज्ञात हमलावरों और उसके भाई में कुछ बात हुई। जिसके बाद हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दी।























