
मनीषा गुलाटी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका
याचिका खारिज
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसे आज हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पंजाब सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था। जिसके बाद इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।























