
बीजेपी के पंजाब प्रभारी व पूर्व गुजरात सीएम विजय रूपाणी आज आ रहे है पंजाब दौरे पर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है और इसी लडी मे आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 28-29 मार्च के दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगें। इस दौरान वह यहां संगठनात्मक बैठकें करेंगे। यह जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने साझी की है।























