high
देश में पहली बार: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रणाली में की नई पहल
किया चैटजीपीटी का इस्तेमाल
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) देश मे पहली बार पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने हत्या के मामले में जमानत अर्जी पर फैसले में चैटजीपीटी का उपयोग कर न्यायिक प्रणाली में नई पहल की। हाईकोर्ट ने चैट जीपीटी से मिले उत्तर को आधार बनाकर एक आपराधिक मामले में आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। बता दें कि कई देशों की अदालतें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऐसा इस्तेमाल पहले भी कर चुकी हैं।
दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा के समक्ष जमानत से जुड़ा एक मामला पहुंचा था। लुधियाना में दर्ज इस मामले में जमानत की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने चैट जीपीटी से अपराध में क्रूरता और इससे जमानत पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में पूछा था। इस पर चैट जीपीटी से मिले उत्तर का जस्टिस चितकारा ने आकलन किया और उसे अपने अनुभवों और पूर्व में दिए गए फैसलों के आधार पर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
जज ने कहा कि इस कारण अभियुक्त जमानत की रियायत के लायक नहीं। मौत देना अपने आप में क्रूर है, लेकिन अगर क्रूरता मौत का कारण बनती है, तो स्थिति बदल जाती है। जब क्रूरतापूर्ण तरीके से शारीरिक हमला किया जाता है, तो जमानत के पैरामीटर भी बदल जाते हैं।























