
इस वक्त की बडी खबर
सीएम भगवंत मान ने आज सभी कैबिनेट मंत्रियों को सिविल सचिवालय में हाजिर होने के दिये आदेश
कर रहे है अहम बैठक
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज सुबह 11 बजे सभी कैबिनेट मंत्रियों को सिविल सचिवालय में पहुंचने के लिए आदेश दिए हैं। जानकार सूत्रो से पता चला है कि सीएम मान आज मंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे है। लेकिन बैठक किस मुद्दे पर हो रही है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है परंतु बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक को अभी कुछ देर पहले ही रखने का फैसला किया गया है।





















