
भगौडे अमृतपाल की तलाश मे पुलिस की कार्रवाई का आज 11वां दिन
अमृतपाल की एक और फोटो साथी पपलप्रीत के साथ हो रह है वायरल
देश के बार्डरो व एयरपोटों पर सुरक्षा कडी
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए पुलिस की कार्रवाई का आज 11वां दिन है अमृतपाल की कभी राज्य मे होने की तो कभी पडोसी राज्यो मे होने की खबरें मिल रही है लेकिन पुलिस अभी तक अमृतपाल को ढूंढ नही पार्ई है। पंजाब पुलिस ने आज फ्लैग मार्च, नाका-बंदी, गश्त की और राज्य के बाज़ारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उपस्थिति बनाए रखी। पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वही इंटरनेट पर फरार अमृतपाल की फोटो वायरल हो रही है जिसमे वह हाथ में एनर्जी ड्रिंक है और साथ में उसका साथी पपलप्रीत भी मौजूद है। तस्वीर के मुताबिक यह दोनों किसी हाइवे के नजदीक बैठ हैं।
वही इस दौरान एंजेसियों ने बडा खुलासा किया है कि भगौडा अमृतपाल की कभी नेपाल या पाकिस्तान के रास्ते थाईलैंड ही भाग सकता है।
अब एंजेसियों ने अमृतपाल सिंह के थाईलैंड कनेक्शन को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस जांच में अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत कलसी का थाईलैंड कनेक्शन निकला है। पता चला है कि कलसी बीते 13 सालों में 18 बार थाईलैंड होकर आया था।
वही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गनमैन वरिंदर जोहल के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया है, जिसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। वही दूसरी तरफ खबर आ रही है कि फरार चल रहे भगौडे अमृतपाल सिंह के समर्थन में स्लोगन वाले पोस्टर लगाने के आरोप में यूपी मे 10 नाबालिगों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ और काउंसलिंग के बाद नाबालिगों को छोड़ दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पोस्टरों पर लिखा था, ‘अमृतपाल को रिहा कर दो। हम उसका समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया है।” पोस्टर उत्तराखंड सीमा के पास रामपुर के बिलासपुर इलाके में दीवारों पर पाए गए। डीआईजी (मुरादाबाद), शलभ माथुर ने कहा 10 नाबालिगों के अलावा, दो अन्य आरोपी अपने 30 के दशक में हैं। उन पर आईपीसी की धारा 153बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।





















