
पंजाब मे आप ने दिया अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका
इस पूर्व डिप्टी मेयर ने थामा आप का दामन
कांग्रेस लेबर सेल के चेयरमैन ने भी थामा आप का साथ
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) आज पंजाब सीएम भगवंत मान जालंधर दौरे पर है और इस दौरान शिरोमणि अकाली दल को आज एक और बड़ा झटका लगा है जब पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। प्रवेश तांगड़ी आज अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल को बाय-बाय करते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इससे पहले सीएम मान ने अकाली दल के सीनियर डिपुटी मेयर कमलजी भाटिया को पार्टी में शामिल करवाया था।
वही आम आदमी पार्टी ने जालंधर कांग्रेस को भी भी झटका दिया है। जालंधर कांग्रेस लेबर सेल के चेयरमैन मलविंदर सिंह लक्की ने भी पार्टी को अलविंदा कह दिया है। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव के दौरान हाथ का साथ छोड़ कर झाड़ू थाम लिया है। लक्की को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वेरका मिल्क प्लांट में कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में जॉइन करवाया।























