
भगौडे अमृतपाल से जुडी बडी खबर
अमृतपाल का गनमैन चढा पुलिस के हत्थे , भेजा डिब्रूगढ़ जेल
इस राज्य मे अमृतपाल के समर्थक मे पोस्टर लगाने वाले इतने नाबालिगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए पुलिस की कार्रवाई का आज 10वां दिन है और आज पुलिस के हाथ बडी सफलता हाथ लगी है। पता चला है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के एक और गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गनमैन वरिंदर जोहल के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया है, जिसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है।
वही दूसरी तरफ खबर आ रही है कि फरार चल रहे भगौडे अमृतपाल सिंह के समर्थन में स्लोगन वाले पोस्टर लगाने के आरोप में यूपी मे 10 नाबालिगों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ और काउंसलिंग के बाद नाबालिगों को छोड़ दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पोस्टरों पर लिखा था, ‘अमृतपाल को रिहा कर दो। हम उसका समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया है।” पोस्टर उत्तराखंड सीमा के पास रामपुर के बिलासपुर इलाके में दीवारों पर पाए गए। डीआईजी (मुरादाबाद), शलभ माथुर ने कहा 10 नाबालिगों के अलावा, दो अन्य आरोपी अपने 30 के दशक में हैं। उन पर आईपीसी की धारा 153बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।























