
राहुल के समर्थन में देशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन
प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला
भाजपा को करारा जवाब देने के लिए पार्टी अब गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस सरकार और भाजपा पर हमलावर है कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार के खून ने सींचा है। हम डरने वाले नहीं हैं प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेताओं द्वारा अपने परिवार के अपमान का मुद्दा भी उठाया। अपने संबोधन की शुरुआत में कांग्रेस महासचिव ने 32 साल पुरानाभावुक करने वाला किस्सा सुनाया।
वही लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि सत्ता के दुरुपयोग के कारण राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने वाली भाजपा को करारा जवाब देने के लिए पार्टी अब गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी।
बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी के भारत दौरे के पहले चरण को लेकर बीजेपी घबराई हुई है। सांसद बिट्टू आज लुधियाना स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह में शामिल होने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अमृतपाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।























