
मन की बात कार्यक्रम मे पीएम मोदी ने पंजाब की मात्र 39 दिन की अबाबत कौर के माता पिता से की बातचीत
पढिये दुनिया को अलविदा कह चुकी अमृतसर जिले की अबाबत के बारे मे
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम में संबोधित किया। आज मन की बात कार्यक्रम का 99वें एपिसोड का प्रसारण किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश की भारत की यंगेस्ट डोनर का खिताब पाकर दुनिया को अलविदा कह चुकी 39 दिन की अबाबत कौर के माता-पिता के फैसले को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहा। आज दोपहर मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर सुखबीर संधू और उनकी पत्नी साइंस प्रोफेसर सुप्रीत कौर के साथ फोन पर बातचीत की।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अमृतसर के रहने वाले एक खास परिवार से लाइव बात की. अमृतसर के रहने वाले सुखबीर सिंह संधू और उनकी पत्नी सुप्रीत कौर को एक बेटी हुई थी. घर के लोगों ने प्यार से उसका नाम अबाबत कौर रखा था. अबावत सिर्फ 39 दिनों की थी, जब वो दुनिया छोडक़र चली गई. बच्ची के जाने के बाद सुखबीर सिंह संधू और उसकी मां सुप्रीत कौर ने अबावत के अंगदान का प्रेरणादायक फैसला किया. प्रधानमंत्री ने दंपती से उनकी बेटी और अंगदान के फैसले के बारे में बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में परमार्थ को इतना ऊपर रखा गया है कि दूसरों के सुख के लिए, लोग, अपना सर्वस्व दान देने में भी संकोच नहीं करते. इसलिए तो हमें बचपन से शिवि और दधीचि जैसे देह-दानियों की गाथाएं सुनाई जाती हैं।























