
चंडीगढ़ पार्किंग घोटाला मामला: मास्टरमाइंड अनिल शर्मा चढा पुलिस के हत्थे
आप नेता प्रदीप छाबडा ने कहा अनिल शर्मा भाजपा का नेता हो सीबीआई जांच
शर्मा की गिरफ़्तारी के बाद होगे कई बडे खुलासे
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ पार्किंग का ठेका लेने के लिए फर्जी बैंक गारंटी देने के मामले में मास्टरमाइंड अनिल शर्मा चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वही आप नेता प्रदीप छाबड़ा ने एक बयान में कहां की 7 करोड़ के पर्किंग घोटाला मामले में अनिल शर्मा बीजेपी का नेता हे अब तो सीबीआई जांच होनी चाहिए।
शर्मा की गिरफ्तारी के साथ ही कई खुलासे होने लगे हैं। आरोपी ने कई शैल कंपनियों के सहारे लोगों और सरकारों से करोड़ों रुपये का घपला किया है। अनिल शर्मा फिलहाल पुलिस रिमांड में है और आर्थिक अपराध शाखा उससे पार्किंग घोटाले को लेकर पूछताछ कर रही है।























