
जालंधर कैंट के पूर्व विधायक बराड़ ने सीएम मान की उपस्थिति में आप का दामन थामा
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के जिला जालंधर से बडी खबर सामने आ रही है जहां जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ ने पंजाब सीएम भगवंत मान की मौजूदगी मे अपने सहयोगियों के साथ अकाली दल को अलविदा कह आम अदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जालंधर के विधायक शीतल अंगुरल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आप नेतृत्व के अलावा राजविंदर कौर थियाड़ा और सुरेंद्र सिंह सोढ़ी भी मौजूद रहे ।
जगबीर सिंह बराड़ के आप में शामिल होने से पार्टी को जालंधर उप-चुनाव में फायदा मिल सकता है। जगबीर सिंह बराड़ की जालंधर में काफी पैठ मानी जाती रही है। बराड़ साल 2007 में पहली बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2021 में कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद वह शिअद में शामिल हो गए थे। शिअद अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी ष्टरू सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्वयं जालंधर जाकर जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल कराया था।























