
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेगें मन की बात
कार्यक्रम का 99वां एपिसोड आज
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। मन की बात का यह 99वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मछुआरों से बात कर उनकी समस्याएं सुन सकते हैं. इससे पहले, प्रधान मंत्री ने आम जनता को अपने विचार साझा करने और सामाजिक परिवर्तन लाने वाले प्रेरक प्रयासों को उजागर करने के लिए आमंत्रित किया। उन्हें मन की बात के आगामी एपिसोड में विचारों और विषयों को साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।























