
भगौडे अमृतपाल की तलाश मे पुलिस की कार्रवाई आज 9वें दिन भी जारी
हुलिये बदल लगातार पुलिस को दे रहा भगैड़ा अमृतपाल चकमा
सूबे के अलावा पडोसी राज्यो मे भी लगातार जारी है छापेमारी
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तानी समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह को पकडने के लिए एनआईए व पंजाब पुलिस की आज कार्रवाई का नौंवा दिन है पुलिस पंजाब के अलावा पडोसी राज्यो मे भी कार्रवाई कर रही हैै। बीते हफ्ते से पुलिस अमृतपाल की तलाश कर रही है लेकिन उनके हाथ खाली हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए अमृतपाल हर हथकंडे को अपना रहा है। उसने अपना पूरा हुलिया तक बदल लिया है जिससे पुलिस उसे पहचान न सके। बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने अपनी केसरी पगड़ी हटा दी है और बालों को छोटा करा लिया है।
जम्मू से अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी रणबीर सिंह पुरा से उसके करीबी सहयोगी के कथित संबंधों के आरोप में दम्पति को हिरासत में लिया है। जम्मू पुलिस नेें कहा कि आरएस पुरा निवासी अमरीक सिंह और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को हिरासत में लिया गया है।
साथ ही दोनों को आगे कारर्वाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। दंपति को कथित तौर पर पापलप्रीत सिंह (अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी) के साथ संबंध होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अग्रिम जांच के लिए दंपति के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है और वे इस मामले में दंपति से पूछताछ भी करेंगे।





















