राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी सत्याग्रह आज
राजघाट पहुंच रहे नेता और कार्यकर्ता
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने जहां शनिवार को देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं रविवार को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन के सत्याग्रह की घोषणा की है। केरल के वायनाड में शनिवार को पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया। कई शहरों में रास्ते रोके गए और विरोध-प्रदर्शन किया गया।