
राहुल गाँधी को सजा मिलने के बाद अमेरिकी सांसद का आया बडा बयान सामने
पढिये क्या बोले अमेरिकी सांसद ?
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा और फिर लोकसभा सदस्यता जाने के मुद्दे पर जहां देश मे ही नही विदेश मे खूब हल्ला बोल हो रहा है। वहीं इसे लेकर अब संयुक्त राष्ट्र से लेकर अमेरिकी सांसद तक के बयान सामने आए हैं। भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को गांधीवादी विचारधारा के साथ ‘गहरा विश्वासघात’ करार दे दिया।
रो खन्ना ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना गांधीवादी दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ गहरा विश्वासघात है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
रो खन्ना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भारतीय लोकतंत्र के हित के लिए आपके पास इस फैसले को पलटने की शक्ति है। वहीं, अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने राहुल की अयोग्यता को भारत में लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन करार दिया।























