
पंजाब मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढाई
इन जिलो मे तेज बारिश व तूफान का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) : पंजाब मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंताओं मे और इजाफा कर दिया है। सूबे मे लगताार हो रही बारिश ने गेंहू व सब्जियों की फसलो को खराब कर दिया है। वही पंजाब सहित उत्तरी राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है जिससे ठंड बढऩे से लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
वहीं पंजाब के 14 जिलों के लिए नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट अथार्टी की तरफ से मैसेज भेज लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा अगले 3 घंटों के दौरान तेज हवा, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, पटियाला, रूपनगर, मोहाली, संगरूर, नवांशहर और तरनतारन शामिल है।























