
मोदी उपनाम टिप्पणी मामला:
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द के बाद लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द के बाद लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। लोकसभा सचिवालय में इसी सजा को आधार बना कर राहुल की एमपी मेम्बरशिप को रद्द कर देने का एक पत्र जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि अगर किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या इससे अधिक की सजा होगी तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।























