
पंजाब के संगरूर जिले के इस सांसद का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता): पंजाब में भगौडा करार अमृतपाल सिंह के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है 0 । जानकारी है कि उनकी पार्टी का अकाउंट (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर) अभी भी चल रहा है। गौरतलब है कि सांसद सिमरनजीत सिंह मान शुरू से ही खुले तौर पर अमृतपाल सिंह समर्थन करते आए हैं।
आपको बता दें कि तीन दिन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर केंद्र ने नजर रखी हुई है। अमृतपाल के समर्थको पर शिकंजा कसा जा रहा है और समर्थको के सोशल मीडिया अकाउंट बैन किए जा रहे हैं।























