
भगौडा करार अमृतपाल का एक और समर्थक फाजिल्का जिला से चढा पुलिस के हत्थे
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक भगौडा करार अमृतपाल सिंह की तलाश आज तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकडने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जिससे सूबे मे अमृतपाल के समर्थको मे अफरा-तफरी मची हुई है और पूरे पंजाब में डीजीपी के दिशा-निर्देश के तहत उसके समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। खबर आ रही है कि नरिंदरपाल सिंह वैरड़, पूर्व सरपंच मूलियांवाला जिलाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल अमृतसर को भी फाजिल्का के स्थानीय थाना पुलिस अरनीवाला ने हिरासत में लेकर माननीय अदालत में पेश किया है।





















