
पंजाब मे डिपो संचालको को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने जारी किया यह आदेश
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2020 के बाद जारी किए गए राशन डिपुओ की फाइलो की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल करने और आवेदकों को पंजाब भर में फिर नए सिरे से डिपो अप्लाई करने के पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक डिपो होल्डरो को 23 मार्च 2023 तक अपनी नई एप्लीकेशन सहित सभी दस्तावेज संबंधित कार्यालय में जमा करवाने होंगे और समय पर माननीय हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना की जा सके।
लिहाजा उक्त जारी किए गए सभी राशन डिपुओ की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर नए सिरे से नियमों और शर्तों का पालन करने वाले आवेदकों को ही राशन डिपो जारी किया जाए। यहां बताना अनिवार्य होगा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा वर्ष 2020 के बाद अकेले लुधियाना जिले में ही करीब 49 राशन डिपो अलॉट किए गए हैं जबकि पूरे पंजाब में इनकी संख्या सैकड़ों बताई जा रही है वहीं मौजूदा समय दौरान पंजाब सरकार द्वारा पूरे पंजाब में 1201 अन्य नए राशन डिपो अलॉट करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।























