
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की मर्सिडीज कार जब्त
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में भगौडा करार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर बडी खबर आ रही है कि जालंधर पुलिस ने मर्सिडीज कार को ड्राइवर समेत जब्त कर लिया है। बतां दे कि पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकडऩे के लिए पुलिस का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से लिंक सामने आने के साथ-साथ इन्वेस्टिगेशन में अमृतपाल के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का हैंडलर होने का इनपुट भी पुलिस को मिला है। इससे जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।





















