जापान के प्रधानमंत्री किशिदा आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिन के दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं। इस यात्रा में किशिदा मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी योजना का खुलासा कर सकते हैं। किशिदा फुमियो 20 मार्च को ही सुषमा स्वराज भवन में 41वें सप्रू हाउस व्याख्यान में भाग लेंगे।
उम्मीद की जा रही है कि इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स की ओर से आयोजित इस व्याख्यान में पीएम फुमियो दुनिया के सामने नए इंडो-पैसिफिक प्लान की रुपरेखा पेश करेंगे, जिसमें भारत-जापान की दोस्ती को बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा। ये क्षेत्रीय शांति को बरकरार रखने के लिए स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़ी योजना होगी।