
इस वक्त बडी खबर
खालिस्तान समर्थकों द्वारा लंदन मे भारतीय उच्चायोग से उतारा तिरंगा
भारत ने किया वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि लंदन मे खालिस्तानी झंडे लहराते हुए और खालिस्तानी समर्थक नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को उतार दिया। खालिस्तानी समर्थको द्वारा भारतीय उच्चायोग में तिरंगा झंडा नीचे उतारने की खबरों को लेकर भारत ने रात दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास में कथित घटना को लेकर राजनयिक को कड़ा संदेश दिया।
पता चला है कि ब्रिटेन उच्चायोग के उप प्रमुख को विदेश मंत्रालय ने तलब किया, क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर हैं. एलिस ने ट्वीट किया, ‘मैं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर और वहां के लोगों के खिलाफ आज के घृणित कृत्यों की निंदा करता हूं. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।





















