

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात खुला रहेगा चिंतपूर्णी मंदिर
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा।डी.सी. ऊना ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डी.एफ.एम.डी. के स्थान पर लाइन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है।























