
आने वाले दिनो मे बदलने वाला है सूबे का मौसम, किसानों के चेहरों पर आई रौनक
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) बढती गर्मी से परेशान पंजाबवासियों को आने वाले दिनो मे गर्मी से राहत की सांस मिल सकती है सूबे मे एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव पंजाब पर भी रहेगा।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि सूबे में आज से 5 दिनों तक मौसम के मिजाज बदलने वाला है जिसमे पंजाब में आंधी, बारिश की संभावना है। पंजाब के ज्यादातर जिलों में बिजली चमकने, गरज के साथ छींटे पडऩे, तेज हवाएं चलने, व तेज बारिश की संभावना है।
मौसम केंद्र ने आंधी बारिश को देखते हुए किसानों को अलर्ट किया है कि वह अभी सरसों की कटाई न करें और दूसरी फसलों में सिंचाई व कीटनाशकों का छिडक़ाव न करें। गौर हो कि फरवरी के बाद से मार्च महीने में दिन और रात का तापमान लगातार अधिक चल रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है कि कहीं बढ़ते तापमान से गेहूं की उपज प्रभावित न हो। अब अगर बारिश हो जाती है तो मौसम ठंडा रहने से गेहूं को फायदा होगा।























