
हिमाचल के इस जिले मे दर्दनाक सडक़ हादसे मे इतने लोगो की मौत
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आज दर्दनाक सडक़ हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कसौली- परवाणु सडक़ मार्ग पर जंगेश के पास एक कार के खाई में गिर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों की पहचान शुभम व सूरज ठाकुर दोनों नालागढ़ निवासी तथा संगम कुमार निवासी कुरुक्षेत्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन में शुरु कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।























