
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामला:
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जगतार सिंह हवारा केस की आज कोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) आज मोहाली कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या करने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जगतार सिंह हवारा केस की सुनवाई है। जगतार हवारा ने मामले में डिस्चार्ज एप्लिकेशन दायर की हुई है। इस मामले की सुनवाई एडिशनल सेशंस जज की कोर्ट होगी।
बता दें कि जिन बंदी सिखों की रिहाई के लिए चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बीते 7 जनवरी से कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन चल रहा है उनमें हवारा की रिहाई की मांग भी शामिल है। जनवरी, 2004 में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में 104 फीट लंबी सुरंग बना फरार होने के बाद से सुरक्षा कारण से हवारा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है।























