
सीबीआई के बाद ईडी का ताबडतोड एक्शन
तेलगांना के सीएम की बेटी ईडी ने की तलब
ईडी के समन के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) सीबीआई के बाद ईडी भी ताबडतोड एक्शन मे आ गई है दिल्ली के शराब घोटाले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की विधायक के. कविता का भी नाम आ गया है। ईडी का समन मिलने के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। कहा, ‘महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हमने दो मार्च को एक पोस्टर जारी किया था बताया जाता है कि शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी अरुण पिल्लई की गिरफ्तारी हुई है।























