
कोर्ट में पेश किए गए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
ईडी ने मांगा इतने दिनों का रिमांड
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता)दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत और रिमांड पर बहस शुरू हो गई है. सिसोदिया को ईडी की टीम ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया है। ईडी ने मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है.सिसोदिया को शराब नीति को लागू करने में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया था, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेजा था। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था























