• Latest
  • Trending

पूरा देश मानता है, केवल अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं- राघव चड्ढा

4 years ago
ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

47 minutes ago
ਭਾਰਤ-ਜਾਪਾਨ ਭਾਈਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ, ਸਥਿਰਤਾ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੀ ਹੈ: ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰੀ ਜੈਸ਼ੰਕਰ

ਭਾਰਤ-ਜਾਪਾਨ ਭਾਈਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਵ ਸ਼ਾਂਤੀ, ਸਥਿਰਤਾ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੀ ਹੈ: ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰੀ ਜੈਸ਼ੰਕਰ

1 hour ago
ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ‘ਬਰਡ ਫਲੂ’ ਵੈਕਸੀਨ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਨਗੇ ਸਮਰਪਿਤ 

ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ 20 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ‘ਬਰਡ ਫਲੂ’ ਵੈਕਸੀਨ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਨਗੇ ਸਮਰਪਿਤ 

1 hour ago
ਦੁਲਕਰ ਸਲਮਾਨ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Aakasamlo Oka Tara’ ਨੂੰ ‘U/A’ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਨਾਲ ਰਿਲੀਜ਼ ਲਈ ਮਿਲੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ 

ਦੁਲਕਰ ਸਲਮਾਨ ਦੀ ਫਿਲਮ ‘Aakasamlo Oka Tara’ ਨੂੰ ‘U/A’ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਨਾਲ ਰਿਲੀਜ਼ ਲਈ ਮਿਲੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ 

1 hour ago
ਗੁਜਰਾਤ: ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ 2.8 ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਸ਼ਟ 

ਗੁਜਰਾਤ: ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ 2.8 ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦਾ ਸਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਸ਼ਟ 

1 hour ago
ਦਿੱਲੀ ਦਾ AQI 214 ‘ਤੇ ਆਇਆ, ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਅਜੇ ਵੀ ‘ਖਰਾਬ’ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਬਰਕਰਾਰ

ਦਿੱਲੀ ਦਾ AQI 214 ‘ਤੇ ਆਇਆ, ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਅਜੇ ਵੀ ‘ਖਰਾਬ’ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਬਰਕਰਾਰ

1 hour ago
ਪੁਣੇ ਦੀ ਟਿੰਬਰ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ

ਪੁਣੇ ਦੀ ਟਿੰਬਰ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ; 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ

1 hour ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 6,516 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,001 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ.ਦਰਜ 

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 6,516 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ; 2,001 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ.ਦਰਜ 

2 hours ago
Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking : ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

2 hours ago
Punjab: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਮਿਉਂਸਿਪਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

Punjab: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਟਿਆਲਾ ਅਤੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਮਿਉਂਸਿਪਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

3 hours ago
International: ਅਮਰੀਕੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ

International: ਅਮਰੀਕੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ

3 hours ago
National: ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ’ਚ ਗਿਰਾਵਟ ਜਾਰੀ

National: ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ’ਚ ਗਿਰਾਵਟ ਜਾਰੀ

4 hours ago
Hindi News
English News
Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
26 °c
Chandigarh
19 ° Thu
19 ° Fri
20 ° Sat
20 ° Sun
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

पूरा देश मानता है, केवल अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं- राघव चड्ढा

February 26, 2023
in हिन्दी न्यूज़

पूरा देश मानता है, केवल अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं- राघव चड्ढा

– पीएम मोदी को राहुल गांधी से नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल से डर लगता है, क्योंकि चुनावी रण में उनकी आंख में आंख मिलकर उन्हें हराते हैं- राघव चड्ढा

– अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये सीबीआई-ईडी के जरिए ‘‘आप’’ नेताओं के ऊपर हमले करते रहेंगे- राघव चड्ढा

– जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, तब मीसा के तहत लोगों को गिरफ्तार किया गया था, सीबीआई-ईडी भी वहीं काम कर रही- राघव चड्ढा

– पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से जलते भी हैं, क्योंकि उनकी कैबिनेट में मनीष सिसोदिया जैसा काम करने वाला कोई नहीं- राघव चड्ढा

– अगर भाजपा देशभक्त पार्टी होती तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से अपने मंत्रियों की ट्रेनिंग करवाती कि कैसे स्कूल बदले जाते हैं और लोगों का मुफ़्त इलाज किया जाता है- राघव चड्ढा

– मनीष सिसोदिया पर लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत हैं और भाजपा का मक़सद केवल केजरीवाल को ख़त्म करना है- राघव चड्ढा

– मनीष सिसोदिया का जुर्म सिर्फ इतना है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों का भविष्य बदलने का काम किया- राघव चड्ढा

– आम आदमी पार्टी इंकलाब के नारों की गूंज व आंदोलन के गर्भ से निकली पार्टी है, हम इनसे नहीं डरते हैं- राघव चड्ढा

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 26 फरवरी, पूरा देश यह मानता और कहता है कि देश में केवल अरविंद केजरीवाल ही हैं, जो पीएम मोदी को चुनावी रण में हरा सकते हैं। इसलिए पीएम मोदी राहुल गांधी से नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल चुनावी रण में उनकी आंख में आंख मिलकर उन्हें हराते हैं। जैसे-जैसे अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये सीबीआई-ईडी के जरिए ‘‘आप’’ नेताओं के ऊपर हमले करते रहेंगे। जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, तब मीसा के तहत लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई-ईडी भी वहीं काम कर रही है। आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से जलते भी हैं। क्योंकि उनकी कैबिनेट में मनीष सिसोदिया जैसा काम करने वाला कोई नहीं हैं। मनीष सिसोदिया पर लगाए गए सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। भाजपा का मकसद केवल अरविंद केजरीवाल को ख़त्म करना है। मनीष सिसोदिया का जुर्म सिर्फ इतना है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों के भविष्य बदलने का काम किया है। आम आदमी पार्टी आंदोलन के गर्भ से निकली पार्टी है। हम इनसे नहीं डरते हैं।

सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहुत से लोगों को कुर्बानी देनी पड़ सकती है- राघव चड्ढा

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों और उनके पैरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर अफसोस नहीं, गर्व करना। यह अफसोस करने वाली बात नहीं, बल्कि गर्व करने वाली बात है। क्योंकि जब-जब जुल्मी जुल्म करता है, तब-तब उस जुल्म से लोहा लेने के लिए बहुत सारे क्रांतिकारियों को इंकलाब का नारा बुलंद करते हुए जेल जाना पड़ता है। अंग्रेजों से मुक्त कराकर भारत को आजाद कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। वे महीनों-सालों तक जेल में रहे। वैसे ही आज ये काले अंग्रेज सत्ता पर काबित हैं। सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहुत सारे लोगों को कुर्बानियां देनी पड़ सकती है, बहुत सारे लोगों को जेल जाना पड़ सकता है।

कोई घोटाला नहीं हुआ है, इसीलिए भाजपा की एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला- राघव चड्ढा

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भाजपा से पूछा कि लगातार भाजपा आरोप लगाती आई है कि मनीष सिसोदिया ने 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। क्या भाजपा को यह पता है कि 10 हजार करोड़ रुपए में कितने जीरो लगते हैं। 10 हजार करोड़ रुपए कहां गए? ईडी-सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर, पैतृक गांव, बैंक लॉकर और उनके दोस्तों-रिश्तेदारों के सारे ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन भाजपा की जांच एजेंसियों को एक नया पैसा नहीं मिला। क्योंकि यह सारे आरोप पूरी तरह फर्जी और बनावटी हैं। भाजपा कुछ भी करके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसके लिए भाजपा अरविंद केजरीवाल के लोगों को एक-एक करके जेल में डालना चाहती है। कोई घोटाला नहीं हुआ है, यह सिर्फ भाजपा के मन का घोटाला है। यह सिर्फ भाजपा के लोगों के मन की बीमारी है, जिसके चलते वो मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने जा रहे हैं। भाजपा की एजेंसियों को आज तक मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है। क्योंकि कोई घोटाला ही नहीं हुआ है।

अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ के नेता भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के सपने में भूत बनकर आते हैं- राघव चड्ढा

उन्होंने भाजपा से पूछा कि इस दुनिया का ऐसा कौन सा घोटालेबाज, रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी है, जो 10 हजार करोड़ रुपए कमाता है लेकिन वो स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में किताबें-पेंसिल पकड़ाता है। इस दुनिया का ऐसा कौन सा भ्रष्टाचारी है, जो सुबह उठकर छह बजे घर से निकल कर पूरे दिन एक-एक स्कूल में जाकर वहां की व्यवस्था बेहतर करने के लिए मेहनत करता है। भ्रष्टाचारी तो अय्याशी करते हैं। भाजपा का मकसद बहुत साफ है कि अरविंद केजरीवाल को खत्म करो और उनके आसपास रहने वाले एक-एक व्यक्ति को पकड़कर जेल में डालो। यह इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी और भाजपा किसी से डरते हैं, तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं। भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही डरती है। आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और हम सब लोग भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के सपने में भूत बनकर आते हैं और ये डरकर उठ जाते हैं। भाजपा अच्छी तरह जानती है कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही हैं, जो चुनावी रण में लोहा लेकर भाजपा को हराते हैं। प्रधानमंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस से नहीं डरते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से अवश्य डरते हैं। हम भी आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं। दिल्ली और देश के इन्हीं गलियारों में इंकलाब नारे की गूंज उठी थी और उस आंदोलन के गर्व से आम आदमी पार्टी पैदा हुई है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार की सीबीआई-ईडी और जेल से डरने वाली नहीं है।

1977 में जैसे सत्ता के नशे में चूर एक पार्टी को देश के लोगों ने सिंहासन से उठाकर फेंक दिया, वैसे ही भाजपा का 2024 में होगा- राघव चड्ढा

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के नाम से जाने जाते हैं। देश के लोगों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का नाम नहीं मालूम होगा। लेकिन दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का नाम सबको पता है। यही मनीष सिसोदिया की असली कमाई है। 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। तब मेंटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्युरिटी एक्ट (मीसा) लाया था और इसके अंतर्गत विपक्ष समेत लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया था। आज सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स भी वहीं काम कर रहे हैं। यह कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं है कि यह सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स आज के दौर का मीसा कानून बन चुका है। 70 के दशक में मीसा का इस्तेमाल कर नेताओं को जेल में डाला जाता था, आज सीबीआई-ईडी और इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। लेकिन 1977 में जैसे सत्ता के नशे में चूर एक पार्टी को देश के लोगों ने सिंहासन से उठाकर फेंक दिया, वैसे ही 2024 में भी होगा। ऐसा एहसास होने लगा है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से इर्ष्या करते हैं। क्योंकि मोदी सरकार की कैबिनेट में मनीष सिसोदिया जैसा काबिल और समर्पित एक भी मंत्री नहीं है। जो उनकी देश की सेवा में जुटा हो। मोदी सरकार के तमाम मंत्रियों के कामकाज को जमा भी कर लिया जाए, तब भी वे मनीष सिसोदिया के कामकाज का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया वो हीरा हैं, जिन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी है। मनीष सिसोदिया हम सभी के साथी हैं, उनके जेल जाने से हमें दुख तो होगा ही, लेकिन हमसे सबसे ज्यादा दुख दिल्ली के 18 लाख बच्चों और उनके माता-पिता को होगा। उन बच्चों और उनके माता-पिता की आंखें जरूर नम होंगी। मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप पढ़ाई करते रहना, पूरी सिद्दत से अपना होमवर्क करना और स्कूल जाना। मनीष अंकल जेल से भी आपकी सारी खबर लेंगे। अगर उन्हें लगा कि बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है, पढ़ने से कतरा रहे हैं या माता-पिता की बात नहीं मान रहे हैं, होमवर्क नहीं कर रहे हैं, तो मनीष अंकल को बहुत बुरा लगेगा। मनीष अंकल के बताए रास्ते पर चलकर अपने देश और अपने माता-पिता का नाम अवश्य रौशन करना।

अगर मनीष सिसोदिया को जेल में डाला जाता है, तो देश में हजारों मनीष सिसोदिया खड़े हो जाएंगे और बड़ी क्रांति खड़ी हो जाएगी- राघव चड्ढा

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लाखों बच्चों के हाथ में कलम -किताब देने का काम किया है। भाजपा आज उसी मनीष सिसोदिया के हाथों में हथकड़ी लगाने जा रही है। इसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा को राजनीति की लड़ाई चुनावी मैदान में लड़नी चाहिए। सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वदी पर हमला करने वाले लोग कायर होते हैं। मोदी सरकार कितने मनीष सिसोदिया को जेल में डालेगी। एक मनीष सिसोदिया को जेल में डालेंगे, तो 10 मनीष सिसोदिया पैदा हो जाएंगे। आज देश में मनीष सिसोदिया किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि एक संस्था का नाम है। जिसने शिक्षा जगह में क्रांति लाकर देश के लाखों को सुनहरा भविष्य देने और मजबूत भारत बनाने की नींव रखी है। अगर मनीष सिसोदिया को जेल में डाल भी दिया जाता है, तो इस देश में हजारों मनीष सिसोदिया खड़े हो जाएंगे और देश में एक बहुत बड़ी क्रांति खड़ी हो जाएगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज पूरा देश यह मानता है कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी रण में पटकनी दे सकते हैं। इसलिए भाजपा, अरविंद केजरीवाल को खत्म करने और आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए ‘‘आप’’ के एक-एक नेताओं पर फर्जी मुकदमें कर उनको जेल में डालने का काम कर रही है। आने वाले समय में ‘‘आप’’ के और नेताओं पर भी मुकदमें हो सकते हैं, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारेंगे और लड़ते रहेंगे। जैसे-जैसे अरविंद केजरीवाल का जन समर्थन और लोकप्रियता देश में बढ़ती जाएगी, देश में अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल की चर्चा होगी, वैसे-वैसे आम आदमी पाटी के लोगों पर सीबीआई के मुकदमें होते रहेंगे। आम आदमी इन सभी साजिशों, फर्जी मुकदमों और बेबुनियाद गिरफ्तारी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम संघर्ष करते आए हैं। आगे और भी मजबूती से संघर्ष करेंगे। देशवासियों से मेरा संदेश है कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर अफसोस मत करना, बल्कि गर्व करना। मनीष सिसोदिया ने सिर्फ एक जुर्म किया है कि उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों के भविष्य बदलने का काम किया। भाजपा दिल्ली के 18 लाख बच्चों के हाथ में कलम-किताब पकड़ाने की सजा मनीष सिसोदिया को दे रही है।

———————————————————————————–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਸੰਕਲਪ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

by Navjot
November 18, 2026
0

ਜਲੰਧਰ, 18 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ (ਭਾਜਪਾ) ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਬਿਨ ਨੇ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ...

Most Popular

ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਊਧਮਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟੈਂਪੂ ਦੀ ਟੱਕਰ ; 4 ਜ਼ਖ਼ਮੀ

ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਊਧਮਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟੈਂਪੂ ਦੀ ਟੱਕਰ ; 4 ਜ਼ਖ਼ਮੀ

by Navjot
4 weeks ago
0

ਜੰਮੂ, 22 ਅਕਤੂਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਊਧਮਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਅਤੇ ਟੈਂਪੂ ਦੀ ਟੱਕਰ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA