
शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ जारी
सीबीआई दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) : आज सीबीआई शराब नीति के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है वही दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया से पूछताछ के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने सीबीआई दफ्तर के आसपास दक्षिण दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी है।
आप नेता संजय सिंह ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी आपके जुर्म हमारे हौसले कम नहीं कर सकते। मनीष सिसोदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं आपके मित्र अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं।























