
जोशीमठ नरसिंह मे जल धारा के फूटने से लोगों में दहशत
भू-धंसाव का सिलसिला नही रूक रहा
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) जोशीमठ मे भू-धंसाव के कारण दरारें पडऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है। खबर आ रही है कि जोशीमठ नरसिंह मंदिर मार्ग पर एक बार जल धारा फूट गई है। जल धारा के फूटने से यहां लोगों में दहशत है। पिछले एक घंटे से यहां लगातार पानी बह रहा है। क्षेत्र में इस खबर से भय बना हुआ है। भू-धंसाव के कारण दरारें पडऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है। भू-धंसाव के कारण संकट से जूझ रहे जोशीमठ के नरसिंह मंदिर मार्ग में फूटी जलधारा के बढ़े प्रवाह ने फिर चिंता बढ़ा दी है।
जोशीमठ के सबसे निचले हिस्से में नगर से करीब नौ किमी दूर बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी में स्थित जेपी कॉलोनी में जलधारा दो जनवरी की रात फूटी थी। तब से लगातार मटमैला पानी निकल रहा है। रुडक़ी स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) के वैज्ञानिकों ने इस पानी के नमूने भी भरे हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।





















