
पंजाबवासियों को आने वाले दिनो मे मिलने वाली है मौसम संबधी राहत
सूबे मे हो रहा है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) : इस समय सर्दी छू मत्तर हो गई है और गर्मी ने अपनी पकड बनाना शुरू कर दिया है, इसी बीच पंजाब के किसानों के लिए मौसम संबधी खुशखबरी है कि जिससे किसानों के चेहरे खिल उठेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पंजाब में 2 दिन बाद आसमान से राहत की बंूदे बरसेगी। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल के साथ पड़ते जिलों सहित दूसरे जिलों में वर्षा की संभावना है। विभाग के मुताबिक 28 फरवरी और एक मार्च को पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम के मिजाज नरम रहेंगे। बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पडऩे, बूंदाबांदी और हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।























